मेरठ

नोबल पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस वॉलीबॉल टूर्नामेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। नोबल पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के चारों हाउसकृओजस्वी, यशस्वी, तेजस्वी और बलस्वीकृकी टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शानदार कौशल, टीमदृस्पिरिट और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ओजस्वी हाउस और यशस्वी हाउस के मध्य खेला गया। रोमांचक मैच में ओजस्वी हाउस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यशस्वी हाउस को 2दृ0 से हराया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। विद्यालय एमडी अमित कुमार, एवं प्रबंध समिति सदस्य सुमित चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा और अनुशासन के लिए पुरस्कृत किया साथ ही बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में खेल के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देते हैं। प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर डॉ मनोज त्यागी ने विजेता टीम एवं कोच दुष्यंत चौधरी को हार्दिक शुभकामनाएँ दी एवं सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button