मथुरा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पुलिस हाई अलर्ट, शाही ईदगाह की सुरक्षा बढ़ेगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी, छह दिसंबर को मथुरा में पुलिस अलर्ट रहेगी। किसी प्रकार की कोई घटना न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास चेकिंग अभियान और संवेदनशील क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी होगी। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद एसएसपी ने करीब चार घंटे तक आला अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जनपद को जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है।आरएएफ, पीएसी और पुलिस कर्मी चप्पे-चप्पे की निगरानी करेंगे। एलआईयू भी अलर्ट मोड पर है। जन्म भूमि और शाही ईदगाह मस्जिद की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरीकेडिंग लगाकर लोगों की चेकिंग होगी। डीएम ने बताया कि बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button