कानपुर

महान अंग्रेजी साहित्यकार शेक्सपियर द्वारा लिखित नाटक ‘मैकबेथ’ का सचिव चित्रण मंच पर अभिनीत कर बच्चों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : शीलिंग हाउस स्कूल के 67वें स्थापना दिवस के अवसर पर जूनियर विंग में एक भव्य वार्षिकोत्सव “युगांतर – समय चक्र” का आयोजन किया गया। अंग्रेजी व हिंदी संग कई पौराणिक,सामाजिक व तत्कालीन गाथाओं को अपने आप में समेटे हुए एक बेहतरीन कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया जहाँ एक ओर भगवान राम को समर्पित “रामायण – त्रेता युग” का उत्कृष्ट प्रदर्शन था वहीं भारतीय वीरांगनाओं के साहस,शौर्य और बलिदान से ओतप्रोत ‘समय से ऊपर-साहस’ जैसी नृत्य नाटिका में बच्चों ने जैसे हर युग को मंच पर साक्षात उतार दिया। कल्कि व कलयुग के अवतार के कलाकारों ने भाव प्रवण अभिनय किया और दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। महान अंग्रेजी साहित्यकार शेक्सपियर द्वारा लिखित नाटक ‘मैकबेथ’ का सचिव चित्रण मंच पर अभिनीत कर बच्चों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ‘दूरदर्शन की यादें’ हास्य व मनोरंजन से भरपूर रहा। आर्केस्ट्रा व नृत्य ‘हार्मनी आफ नेचर’ की खूबसूरत प्रस्तुति रही। वही कार्यक्रम में चेयरमैन परवेज रुस्तमजी,कोषाध्यक्ष एवं सेक्रेटरी एम. एल. शुक्ला,प्रधानाचार्या वनिता मेहरोत्रा और उप-प्रधानाचार्या अलका माली ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया एवं स्कूल गान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button