झुंझुनू
रेप पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने के लिए दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन व अनशन जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं पिलानी। दुष्कर्म प्रकरण में डॉ भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल पर नाबालिग बहन को न्याय दिलवाने के लिए भीम आर्मी एकता मिशन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। कैलाश दास महाराज ने बताया कि गुरुवार को अनशन पर सत्यवान इनदासर पूर्व भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष, रवि मरोड़िया गाडराटा भीम आर्मी प्रदेश सचिव, विकास आल्हा भीम आर्मी जिलाध्यक्ष झुंझुनूं, प्रीतम बिजोली भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष सूरतगढ, सोमवीर आजाद भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष राजगढ़, मनोज कुमार नवां, मदनलाल कुमार नवां बैठे। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया 6 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस भी धरना स्थल पर मनाया जायेगा। शुक्रवार को सभी भीम आर्मी कार्यकर्ता तहसील सतर पर ज्ञापन देंगे। विकास आल्हा ने कहा जब तक आरोपी गिरप्तार नहीं होते है तब तक धरना-प्रदर्शन और अनशन जारी रहेगा। इस अवसर पर कपिल आर्यन गोठवाल जिला महासचिव आजाद समाज पार्टी झुन्झूनू, प्रदीप चंदेल पूर्व जिलाध्यक्ष आसपा, महेंद्र चाहर पूर्व विधायक प्रत्याशी, जिला मंत्री रवि चंदेलिया,पिलानी तहसील अध्यक्ष प्रोफेसर चेतराम लिखवा,राजेंद्र कुमार, सोमबीर आजाद राजगढ़ रवि मरोडिया, उपसरपंच राकेश पाठड़िया, अजय, शीशराम, प्रदीप चंदेल, विजय बेरवाल, साहिल कुमार, मलसीसर तहसील अध्यक्ष योगेश कुमार टंडन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम इंडाली, सोमबीर आजाद राजगढ़,मुकेश रामपुरा, प्रदेश सचिव रवि मरोडिया, डॉक्टर हरिसिंह सांखला, संदीप गोठवाल पूर्व तहसील अध्यक्ष सूरजगढ, मिश्रुराम, पिंकी, विमला देवी, कमला,पीड़ित परिवार माता सुनीता देवी उपस्थित रहे।


