मथुरा

व्रन्दावन के महिला आश्रय सदन की इमारत में शुरू हुआ राजकीय बालगृह बालिका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन में चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन की इमारत में प्रदेश का तीसरा राजकीय बालगृह बालिका में लखनऊ एवं मथुरा समेत अन्य जगहों से 82 बालिकाओं को लाया गया है। सीसीटीवी के साथ पुलिस की निगरानी में उन्हें सुरक्षित रखने के साथ ही उन्हें शिक्षित भी किया जाएगा। इसके लिए अधीक्षिका के साथ दो शिक्षिकाएं भी तैनात की गई हैं। चैतन्य विहार में जर्जर हुए महिला आश्रय सदन की इमारत में निवासरत वृद्ध एवं विधवा महिलाओं को कृष्ण कुटीर में भेज दिया गया। जिला प्रशासन की देखरेख में गत वर्ष इमारत की एमवीडीए द्वारा तीन करोड़ पांच लाख की लागत से मरम्मत करने के बाद प्रदेश का तीसरा राजकीय बालगृह बालिका स्थापित किया गया। इसमें गौतमबुद्ध नगर, आगरा मंडल तथा लखनऊ के राजकीय बालगृह बालिका में रह रहीं 62 बालिकाओं को लाया गया। इसके अलावा मथुरा की 15 बालिकाओं को भी यहां शिफ्ट किया गया। इन बालिकाओं के साथ एक वर्ष की उम्र के पांच बच्चे भी रह रहे हैं। पॉक्सो के मामलों के अलावा लावारिश अवस्था में मिलीं बालिकाओं को यहां 50 सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा जा रहा है। एक अधीक्षक सहित 11 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनमें बालिकाओं के लिए भोजन बनाने के लिए भी कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा चिकित्सा सुविधा भी उन्हें मुहैया कराई जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button