मथुरा

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दिया संतों को भरोसा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन के यमुना शुद्धिकरण की मांग काे लेकर धर्म रक्षा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा जल्द ही यमुना शुद्ध होगी और जल आचमन के योग्य होगा। दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में गुरुवार को पहुंचे धर्मरक्षा संघ प्रतिनिधि मंडल से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह यमुना के उद्धार का संकल्प लेकर बहुत गंभीर हैं। यमुना शुद्धिकरण की योजना पर काम चल रहा है। जल्द ही यमुना का जल स्वच्छ, निर्मल, अविरल, आचमन योग्य होगा। संघ अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा 1993 में केंद्र सरकार ने पांच राज्य सरकारों के मध्य यमुना जल समझौता कराया था। वह मनमाने तरीके से यमुना जल समझौता किया। जिसमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के हिस्से में ना के बराबर यमुना जल का हिस्सा आया। यमुना जल का अधिकांश भाग हरियाणा को दे दिया गया जो कि बिल्कुल गलत है। कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा हथिनी कुंड बैराज में यमुना का जल रोक दिया गया है। यहां से यमुना की धारा पूरी तरह सूख चुकी है। जबतक हथिनी कुंड बैराज से यमुना में पर्याप्त मात्रा में जल नहीं छोड़ा जाएगा तब तक यमुना अपने दिव्य स्वरुप को नहीं प्राप्त कर सकती। संयोजक आचार्य बद्रीश ने कहा कि आज यमुना का जल ना तो आचमन करने योग्य है ना ही स्नान के। बृजवासियों ने यमुना शुद्धिकरण के लिए विगत वर्षों में कई आंदोलन भी किये लेकिन सरकारी स्तर पर अभी तक यमुना के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया गया है। उपाध्यक्ष डा. अभिषेक शर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग की कि यदि दिल्ली में भाजपा सरकार के रहते यमुना शुद्ध नहीं हुई तो भविष्य में भी हमें कोई उम्मीद नहीं है। डा. तपस्या शर्मा, हरीश बंसल, रुचि बंसल मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button