हापुड़

घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन तेज

हापुड़ पुलिस ने झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले लोगों के दस्तावेजों की करी जांच...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) : हापुड़ में अवैध रूप से रहने वाले लोगों के खिलाफ हापुड पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। नगर कोतवाली पुलिस ने आज मेरठ रोड पर स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों का सत्यापन किया। लोगों से उनके आधार कार्ड तथा पहचान पत्र सहित दस्तावेजों की जांच भी की गई। यह अभियान फैक्ट्री में काम करने वाले बाहरी मजदूरों तथा किराएदारों का भी सत्यापन करवाया जा रहा है। हापुड नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने भारी पुलिसबल के साथ शुक्रवार को झुग्गी-झोपड़ियों और अस्थाई बस्तियों में रह रहे संदिग्ध व अवैध घुसपैठियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया । हापुड़ के मेरठ रोड स्थित झुग्गियों में रहने वाले लोगों का सत्यापन करने के लिए पुलिस अभियान चलाकर लोगों के आधार कार्ड तथा पहचान पत्र सहित वैध दस्तावेजों की जांच की ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button