झारखंड

जामताड़ा को बड़ी सौगात, डॉ. अंसारी ने किया पुल का शिलान्यास

Jamtara-goes-big-gift-Dr

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। केंद्र की उपेक्षा और राशि रोक दिए जाने के बावजूद जामताड़ा में विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया गया। आज इस जिद, संघर्ष और प्रतिबद्धता का बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जामताड़ा–कर्माटांड़–कंबाइंड बिल्डिंग पथ पर स्थित बह चुके पुराने पुल के स्थान पर डाइवर्जन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और मंत्री का जोरदार स्वागत किया। बीते वर्ष भारी बरसात में जामताड़ा को कर्माटांड़ और अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण पुल बह गया था। इसके कारण आवागमन बाधित हो गया था और छात्रों, मरीजों, किसानों, बुज़ुर्गों से लेकर व्यापारियों तक सभी को महीनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। केंद्र सरकार ने इस अत्यावश्यक पुल निर्माण के लिए कोई राशि उपलब्ध नहीं कराई, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। ऐसे समय में डॉ. इरफान अंसारी आगे आए। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विशेष अनुरोध किया, फॉलो-अप किया, संघर्ष किया—और अंततः पुल निर्माण की राशि स्वीकृत करवाई। आज उसी संघर्ष का परिणाम है कि बहा हुआ पुल नए रूप में खड़ा होने जा रहा है और डाइवर्जन निर्माण शुरू हो चुका है। मंत्री ने शिलान्यास के दौरान कहा— “केंद्र सरकार जितनी भी बाधाएँ डाले, जामताड़ा का विकास कोई नहीं रोक सकता। जनता से वादा किया था—पुल हर हाल में बनेगा।” पुल निर्माण की शुरुआत से जनता में राहत की लहर दौड़ गई है। इससे फिर से आवागमन सुचारु होगा, व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी और क्षेत्र का आर्थिक व सामाजिक जीवन सामान्य होगा। लोगों ने मंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति और काम करने की शैली की सराहना करते हुए कहा— “डॉ. इरफ़ान अंसारी ही जामताड़ा का असली विकास करा रहे हैं।” जामताड़ा इन दिनों विकास की नई मिसाल बन रहा है। सड़कों, स्वास्थ्य, पानी, शिक्षा—हर क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। मंत्री का कहना है कि यह सब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के आशीर्वाद और जनता के भरोसे से संभव हो पा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button