हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न
जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जनपद की तीनों तहसीलों में 87 शिकायत तो में से 10 का कराया गया मौके पर निस्तारण
हापुड़ – हापुड तहसील में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील दिवस में कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 5 का मौके पर जिलाधिकारी द्वारा निस्तारण कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद जैसी समस्याएं आई l जिस पर जिला अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित जनपदीय सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार एवं मंशानुरूप तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत का समाधान पूर्ण गुणवत्ता से किया जाना चाहिए एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका निस्तारण समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार गढ़मुक्तेश्वर, पुलिस क्षेत्र अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वही धौलाना तहसील की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी ने 36 शिकायतो में से 05 का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा गढ़मुक्तेश्वर तहसील में 18 शिकायत है प्राप्त हुई जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की गई l




