सिंगरौली
अदाणी कोल ब्लॉक में पेड़ कटाई को लेकर बढ़ता आक्रोश
विरोध पेड़ काटने का नहीं, बल्कि तरीके का है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। सिंगरौली में अदाणी कोल ब्लॉक के लिए किए जा रहे पेड़ कटाई कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।
लोगों का कहना है कि समस्या पेड़ काटने से ज़्यादा, उसके तरीके और प्रक्रिया को पूरी तरह छुपाने को लेकर हैl
मुख्य सवाल, जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है
पेड़ काटने की अनुमति की कॉपी सार्वजनिक क्यों नहीं?
कितने पेड़ों की कटाई हो रही है, यह तथ्य क्यों छुपाया जा रहा है?
परिचय पत्र की आवश्यकता किस आदेश के तहत लागू की गई?
पत्रकारों को कवरेज से रोकने का क्या कारण है?
विस्थापन सूची में पुलिसकर्मियों जैसे गैर-प्रभावित लोगों का नाम क्यों?
क्या स्थानीय लोगों की आवाज़ दबाने के लिए यह सब किया जा रहा है?




