हापुड़
गांव के रास्ते में खड़े तेंदुए को देख ग्रामीणों में दहशत…
वीडियो सोशल मीडिया में हो रहीं है वायरल ....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) – गांव के रास्ते में खड़े तेंदुआ को देख खेतों में काम करने गए किसान दहशत से भाग निकले । घर लौट रहे ग्रामीणों को गांव के रास्ते में घूमता दिखा तेंदुआ। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ झाड़ियों में घुस गया । क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है । ग्रामीणों ने रास्ते में घूमते हुए तेंदुआ की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी ।
मामला जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम श्यामपुरजट्ट का बताया जा रहा है ।


