झुंझुनू

मन्दिर में 71 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा पर स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। सुलताना के निकट ठिचोली गांव के रहने वाले एवं हाल झुंझुनूं निवासी समाजसेवी एवं तेजा भक्त अनिल कुमार पुत्र ताराचंद कुलहरी ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 71 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोयल वरिष्ठ अध्यापक, युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप महला खाजपुर, तेजा सेना ब्लॉक उपाध्यक्ष सोनू चौधरी एवं ब्लॉक सचिव पोकरमल ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल ने तेजाजी मन्दिर के लिए 71 हजार रुपए की घोषणा करने पर समाजसेवी अनिल कुमार कुलहरी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर दिनेश कुमार, विजयपाल झाझडिया एवं निखिल कुमार ने भी तेजाजी मंदिर के कार्य की प्रशंसा करते हुए समाज हित में अच्छा कदम बताया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button