ललितपुर
नागरिक सुरक्षा कोर स्थापना दिवस मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। कलेक्ट्रेट में स्थापित नागरिक सुरक्षा विभाग में नागरिक सुरक्षा कोर स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। डीएम के निर्देश पर एडीएम अंकुर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में व एफएसओ, उनकी टीम के साथ व स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा स्काउट गाइड एनसीसी आपदा मित्र आपदा सखी नागरिक सुरक्षा को ललितपुर के कर्मचारी व स्वयंसेवकों के समन्वय से मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन पर चर्चा तथा जन जागरण के कार्यक्रमों के साथ आयोजन किया गया। एडीएम ने अग्निकांड आपदा तथा किसी भी घटना दुर्घटना के समय त्वरित कार्यवाही किस प्रकार किया जाना है उसे पर विस्तृत जानकारी दी गई। अग्निकांड आपदा से संबंधित मॉक ड्रिल कर आम जनमानस को एवं छात्र-छात्राओं वॉलिंटियर्स को जागरूक किया गया। आपदा विशेषज्ञ आरती सिंह के संचालन में कार्यक्रम का शुरूआत किया। अग्निकांड आपदा से किस तरीके से आग बुझाने सही होता है तथा किसी बिल्डिंग में लगी आग में किस तरह रेस्क्यू कर लोगों को बचाया जा सकता है अग्निकांड आपदा से बचाव व उसके प्रकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डा.राजीव गुप्ता द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी के साथ प्रभावित व्यक्ति को यदि सीपीआर की जरूरत होती है तो सीपीआर देने का भी विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर एडीएम, एफएसओ, डा.राजीव गुप्ता, फायर सर्विस टीम से रामपाल, मदन लाल व उनकी टीम, स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस टीम तथा एनसीसी प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला, रमेश कुमार तिवारी, नेमवि से डा. राजीव कुमार निरंजन, डा.दीपक कुमार पाठक के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।



