ललितपुर
क्रिस्मस उत्सव पर होगा आर्ट ऑफ लिविंग का खुश हाली शरद उत्सव : सुबोध शर्मा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वाधान में एक बार फिर हैप्पीनेस प्रोग्राम खुशहाली कार्यक्रम होगा। उक्त बात आर्ट ऑफ लिविंग ललितपुर के योगा टीचर सुबोध शर्मा विश्वास ने एक भेंटवार्ता में बतायी। सुबोध शर्मा ने अपनी बार को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उपहारों के पर्व क्रिस्मस पर 6 दिवसीय हैप्पीनेस कार्यक्रम होगा, जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता, संस्थापक व आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के द्वारा सुसज्जित खुशहाली आयोजित किया जाएगा। इस पुनीत कार्यक्रम में योगा-प्राणयाम पद्मसाधना-ध्यान के साथ-साथ विश्व विख्यात दिव्य सुदर्शन क्रिया सिखाई जाएगी। सुबोध शर्मा विश्वास ने कहा कि प्रतिदिन सुदर्शन क्रिया करने से आपके जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आने लगते हैं। आपके बेहतर स्वास्थ्य के अलावा आपके व्यक्तित्व में निखार आता है। आप चिंता और तनाव से मुक्त होने लगते है और आपके अन्दर बेहतर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। बताते चलें कि आगामी 20 से 25 दिसंबर तक खुशहाली कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण सुबह 7 से 9 बजे व शाम 5.30 से 7.30 बजे तक आयोजित होगा। उल्लेखनीय है कि जनपद में उक्त कार्यक्रम प्रत्येक दो माह में आयोजित किए जाते हैं। परिणाम स्वरूप तमाम योग साधक नित्य सुदर्शन क्रिया करके अपने स्वास्थ्य में और अपने जीवन स्तर में निरंतर सुधार पा रहे हैं। यहां पर यह भी बताना आवश्यक है कि विश्व प्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया संसार में 184 देशों में सिखाई जाती है और पूरे विश्व के लोग सुदर्शन क्रिया से होने वाले असर को अपने जीवन में महसूस कर रहे हैं। इसीलिए योगा टीचर ने सभी अपने जनपद वासियों से खुशहाली कार्यक्रम में एक बार अवश्य ही कर लेने की अपील की है।