झुंझुनू

बापू बाजार में अनेक लोगों ने क्यामसर में बनने वाले 165 फीट ऊंचे मन्दिर के पोस्टर का किया विमोचन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। जिले के चिड़ावा के बापू बाजार में वीर तेजाजी महाराज के पोस्टर का विमोचन युवा नेता विरेन्द्र पचार, नाहर सिंह राव, शिशराम खरडिया के सानिध्य में अनेक लोगों ने क्यामसर में बनने वाले मन्दिर के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में संदीप जाखड़, सुनिल राव, सतिश कुमार, सुनिल नूनियां, बनवारी लाल, सुनिल श्याम भक्त, लोकेश कुमार, सुनिल लाम्बा एवं विकास कुमार ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने का आश्वासन दिया।
 राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान ने बताया कि तेजा भक्तों के सहयोग से चिड़ावा तहसील के क्यामसर गांव में लोक देवता तेजाजी महाराज का एक भव्य मंदिर निर्मित होने जा रहा है। यह मंदिर 5 बीघा जमीन में तेजाजी महाराज की 165 फीट ऊँचाई की विशाल शिखर गुम्बद बनेंगी ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button