
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : आज महावीर जन्मकल्याणक मोहत्सव समिति बालाघाट के तत्वावधान में शहर में एक भव्य ‘अहिंसा रैली’ का सफल आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, करुणा और भगवान महावीर के ‘जियो और जीने दो’ के संदेश को प्रसारित करना था।
*मीडिया प्रभारी मोनिल जैन ने बताया*
रैली का शुभारंभ शाम 5 बजे हनुमान चौक से प्रारंभ हुई जो भगवान महावीर अहिंसा द्वार कालीपुतली में सम्पन्न हुई । जैन समाज के सभी धर्मालंबियों के साथ अन्य सर्व समाज की मुखिया ने भी अपनी उपस्थित दर्ज की ।
महावीर कल्याणक समिति के अध्यक्ष आदित्य सेठिया ने कहा:-
महावीर जयंती मोहत्सव के अवसर पर “आज के समय में अहिंसा केवल एक विचार नहीं, बल्कि वैश्विक आवश्यकता है। युवाओं को महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।”
रैली में सर्व जैन समाज के सभी जैन धर्मावलंबी , विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिकगण शामिल हुए।
प्रतिभागी सामाजिक बच्चों एवं युवा द्वारा हाथों में “अहिंसा परमो धर्म:” और “जियो और जीने दो” जैसी तख्तियां लेकर चल रहे थे।
रास्ते भर अहिंसा के नारों और प्रेरक भजनों से वातावरण गुंजायमान रहा।
समापन:
रैली अहिंसा द्वारा पर पहुंचकर एक धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। यहाँ जैन समाज के वरिष्ठ श्री अजय लूनिया, भागचंद नाहर , सुशील जैन, राजेश बाफना , कैलाश चौरडिया , अशोक बोथरा , अतुल वैद्य ,यज्ञेश चावड़ा, राज हरिनखेड़े, सम्यक जैन ,अनिल सोनी आदि ने अहिंसा के महत्व पर प्रकाश डाला ।
संस्था के उपाध्यक्ष रोहित सुराणा ने अंत में सभी सहयोगियों, पुलिस प्रशासन और मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
आज के कार्यक्रम में महावीर जन्मकल्याणक मोहत्सव समिति के अध्यक्ष आदित्य सेठिया, उपाध्यक्ष रोहित सुराणा,सचिव परख जैन, सहसचिव आगम जैन, कोषाध्यक्ष मानव चौरड़िया सह कोषाध्यक्ष ध्रुव वैद्य , कार्यकारणी सदस्य में दीपक छाजेड(मामा), दीपक बोथरा , प्रखर जैन , कुशल कांकरिया , राहुल बागरेचा, संकल्प जैन ,सहित अन्य सदस्यों ने सभी सामाजिक और सर्वसमाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।




