साहेबगंज

एड्स से बचाव के लिए जागरूकता की व्यापक पहल

A comprehensive awareness campaign to prevent AIDS

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश तथा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार,साहेबगंज की ओर से और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार अखिल कुमार के मार्गदर्शन में एचआईवी एवं एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिलेभर में व्यापक जागरूकता व स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने बताया कि कार्यक्रमों का उद्देश्य एचआईवी एवं एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम,2017के तहत प्रभावित व्यक्तियों के अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना भेदभाव को खत्म करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक सभी की समान पहुंच सुनिश्चित करना रहा।इस अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर्स,स्वास्थ्य विभाग शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम विधिक सत्र आयोजित किए गए।मंडल कारा साहेबगंज में आयोजित विशेष शिविर में कारा चिकित्सक डॉ. मोहन मुर्मू एवं आईसीटीसी काउंसिलर बसंत महतो ने बंदियों की एचआईवी एवं एड्स कि रोकथाम के लिए परामर्श दिए। जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए, जहां लीगल एड डिफेन्स काउंसिल रविन्द्र श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स से बचाव,सामाजिक जिम्मेदारियों और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।कार्यक्रमों में बताया गया कि अधिनियम, 2017 के अनुसार एचआईवी से प्रभावित व्यक्तियों के साथ भेदभाव कानूनन अपराध है।साथ ही सभी प्रभावित व्यक्तियों को निःशुल्क एंटी रेट्रोवायरल ट्रीटमेंट ART प्राप्त करना उनका कानूनी अधिकार है।कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता,संवेदनशीलता और सहयोग ही इसे रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button