अवैध शराब के खिलाफ अभियान में स्विफ्ट कार में लदा 80 लीटर स्प्रिट जप्त।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग जिले में अवैध शराब की बिक्री, निर्माण, संचय, परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग सुनील चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार की रात करीब 10 बजे से एक बजे के बीच बरही थाना अंतर्गत ग्राम करसो में एनएच 33 के किनारे मुख्य मार्ग पर एक चार पहिया वाहन से सफ़ेद रंग के जार में करीब 80 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त किया गया। घटनास्थल से बरही तिलैया रोड निवासी चालक एवं सह चालक क्रमशः रवि साव उर्फ़ रावण एवं आशीष कुमार केशरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य संलिप्त अभियुक्त पर फरार अभियोग दर्ज किया गया। घटनास्थल से 80 लीटर स्प्रिट एवं चार पहिया वाहन स्वीफट जब्त किया गया है। छापेमारी दल में शामिल मे उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सय्यद बसिरुद्दीन,उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह एवं हज़ारीबाग जिला के सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे।



