अमेठी

2,694 लोगों का हुआ आरोग्य मेले में इलाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

अमेठी। रविवार को जिले के सभी पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 2,694 मरीजों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभउठाया। मेले में 1,092 पुरुष, 1,212 महिलाएं एवं 390 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान गंभीर बीमारियों से ग्रसित पाए गए 14 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए उच्च केन्द्रों पर रेफर किया गया। मेले के दौरान आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 54 पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले को सफल बनाने के लिए 61 चिकित्सकों और 284 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button