बोकारो

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड़ताली आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मीयों के हड़ताल को सीटू ने दिया समर्थन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो जिला के विभिन्न प्रखंडों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग के अंतर्गत काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मी पिछले 8 दिनों से हड़ताल पर चले गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी अपने 6 माह से बकाया वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य कर्मियों के बीच सीटू के बोकारो जिला संयुक्त महासचिव राकेश कुमार ने जाकर हड़ताल व उनके मांगों का समर्थन किया। आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों के बीच पहुंचकर सीटू नेता राकेश कुमार ने कहा इसी वर्ष फरवरी-मार्च के महीने में भी आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर गए थे। सीटू ने उस वक्त भी स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल एवं उनकी मांगों का समर्थन किया था। सिविल सर्जन बोकारो के स्तर पर एक वार्ता भी आयोजित हुई थी और उनकी मांगों को पूरा करने हेतु एक सहमति पत्र बना था। उन्होंने कहा यह बहुत दुख की बात है की लगभग 10 महीने के बाद फिर से बोकारो जिले में आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी 6 महीने के बकाया वेतन की मांग को लेकर, ईएसआईसी एवं इपीएफ का लाभ की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। उससे भी बड़ी चिंता की बात यह है की 8 दिन बीत जाने के बाद भी जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों से कोई बातचीत नहीं की गई है। उनकी मांगों को पूरा करने हेतु कोई आश्वासन देने का प्रयास भी नहीं किया गया। उन्होंने कहा हम सीटू बोकारो जिला कमेटी की ओर से यह मांग करते हैं कि अविलंब स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत की जाए, 6 महीने के बकाया वेतन भुगतान के प्रति समुचित कार्रवाई की जाए ।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button