भोपाल

वर्ष 2026 में मप्र प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी

एमपीईएसबी ने नया कैलेंडर जारी किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भोपाल: वर्ष 2026 युवाओं के लिए सुनहरा अबसर हो सकता है क्यों कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने वर्ष 2026 का नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है परीक्षा कैलेंडर में 18 परीक्षाओं का जिक्र किया गया है जो वर्ष 2026 में आयोजित की जाएगी जिसमें कई बड़ी भर्ती परीक्षाये भी होने वाली है बात करें शिक्षक भर्ती 2026 की तो एमपीईएसबी ने अपने परीक्षा कैलेंडर में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा  और प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा को कैलेंडर में शामिल किया है यह परीक्षाएं वर्ष 2026 में आयोजित की जाएगी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी और प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी सूत्रों की माने तो प्राथमिक शिक्षक और माध्यमिक शिक्षक में लगभग 10000 से ज्यादा पदों पर भर्ती हो सकती है प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में 15 भर्ती और पांच प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करने के लिए कैलेंडर जारी किया था।अब तक 10 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया गया है। इनमें से सिर्फ चार के परीक्षा परिणाम जारी हुए हैं।अब इनमें से कुछ भर्ती परीक्षाएं अगले साल यानी 2026 में आयोजित की जाएंगी। इससे परीक्षा परिणाम जारी होने में भी देरी होती है। इसका असर पूरी भर्ती प्रक्रिया पर पड़ता है।खासतौर पर स्कूल शिक्षा विभाग की वर्ग-2 और वर्ग-3 के खाली पदों के लिए साल 2022 में नोटिफिकेशन जारी किया था। इसकी पात्रता परीक्षा साल 2023 में आयोजित की गई थी।पात्रता परीक्षा में चयनित हुए परीक्षार्थियों की चयन परीक्षा साल 2025 में हुई। इसके परीक्षा परिणाम 25 सितंबर 2025 को जारी हुए। परीक्षा में चयनित हो चुके अभ्यर्थी अब नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य सभी सरकारी विभागों के खाली पदों को भरना है। इसके चलते स्कूल शिक्षा विभाग, वन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य सहित अन्य सभी सरकारी विभागों के पद भरे जा रहे हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद संबंधित विभाग भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं कर पा रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button