गोड्डा

गोड्डा में सनसनी

रेलवे स्टेशन के पास कांगो तालाब में मिला युवक का शव, इलाके में हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। शहर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब गोड्डा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कांगो तालाब में एक व्यक्ति का शव उबलता हुआ दिखाई दिया। तालाब में शव देखे जाने की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इस तरह शव मिलने से लोगों में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों का कहना था कि रेलवे स्टेशन के पास हमेशा आवाजाही रहती है, ऐसे में अचानक तालाब में शव मिलना कई सवाल खड़े करता है। कुछ ही देर में तालाब के चारों ओर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब के आसपास के क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। मृतक की पहचान रविंद्र शाह, पिता स्वर्गीय अगलू साह, निवासी गांधीनगर (गोढ़ी), गोड्डा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह हादसा है, आत्महत्या या किसी साजिश का हिस्सा—इस बिंदु पर जांच जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button