खैरथल
1971 के वीर योद्धाओं, वीरांगनाओं और शहीद परिवारों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा देश
'संडे ऑन साइकिल' के माध्यम से विजय दिवस को समर्पित भावपूर्ण श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल । राजस्थान सरकार एवं सैनिक कल्याण विभाग, राजस्थान के निर्देशानुसार कल रविवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एन के शर्मा नें बताया की इस प्रेरणादायी साइकिल रैली में लगभग 60 से 70 की संख्या में पूर्व सैनिकों,स्कूली विद्यार्थियों,ग्रामीणों तथा कार्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
साइकिल रैली का शुभारंभ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से हुआ जो हरसोली से मुंडावर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में उपस्थित नागरिकों ने तालियों की गूंज के साथ रैली का स्वागत किया।
विश्व सैन्य इतिहास की सबसे बड़ी युद्धबंदी घटनाओं में से एक मानी जाती है।संडे ऑन साइकिल एवं विजय दिवस जैसे कार्यक्रमों के यह कार्यक्रम 16 दिसंबर माध्यम से यह सशक्त संदेश दिया गया कि 1971 के वीर योद्धाओं, वीरांगनाओं और शहीद परिवारों के बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। वे हमारे शाश्वत प्रेरणास्त्रोत हैं और लोकतंत्र, स्वतंत्रता तथा भारत माता की सुरक्षा के लिए हम सदैव कटिबद्ध रहेंगे।
विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित श्रृंखलाबद्ध आयोजनों का एक महत्वपूर्ण अंग रहा। वर्ष 1971 का भारत-पाक युद्ध भारतीय सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जिसमें भारत की निर्णायक विजय के परिणामस्वरूप बांग्लादेश का उदय हुआ,पाकिस्तान के दो भाग हुए तथा 93,000 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों व अधिकारियों ने हथियारों सहित आत्मसमर्पण किया। यह घटना हम यह संकल्प दोहराते हैं कि हजार दिन भेड़ की तरह जीने से बेहतर है एक दिन शेर की तरह जीना, और देश की आज़ादी पर आंच नहीं आने देंगे।


