पाकुड़

बीजीआर कोल कम्पानी कर्मी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला उजागर, एक आरोपी गिरफ्तार

A case of demanding Rs 50 lakh extortion from a BGR Coal Company employee has been exposed; one accused has been arrested.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बीजीआर कोल कम्पानी के एक कर्मी से दूरभाष पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बन्ध में पीड़ित कर्मी के लिखित तहरीर के आधार पर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या–74/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान रंगदारी की मांग के लिए प्रयुक्त मोबाइल नंबर के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने अजय मुर्मू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अजय मुर्मू ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। साथ ही उसका पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। आरोपी झारखंड के गोड्डा जिला का निवासी बताया जा रहा है। और दूरभाष पर रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल सह- सिमकार्ड भी बरामद कर ली गई है। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है और इस मामले से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button