ललितपुर
छोटा हाथी टैक्सी से दो भैंसे व एक बछड़ा चोरी करने का आरोप
पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच शुरू
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। दो दिसम्बर को घर के बाहर बंधी भैंस व उसका बच्चा चोरी हो जाने और टोल पर जाकर जांच करने पर टैक्सी में पहचान करने पर अब पीडि़त ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है। कोतवाली पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। जानकारी देते हुये सुरईघाट मुक्तिधाम के पास रहने वाले कालूराम कुशवाहा पुत्र स्व. बालचंद्र ने पुलिस को अवगत कराया कि बीती 2 दिसम्बर की को खिरकापुरा हाई-वे स्थित उसके घर के बाहर दो भैंस व एक छोटा भैंस बंधा हुआ था। सुबह करीब 4 बजे जब वह सोकर उठा तो उसने देखा कि मौके पर भैंसें व उसका बच्चा गायब था। खोजबीन करने पर कुछ ही दूरी पर उसने छोटा हाथी नामक लोडिंग गाड़ी के टायरों के निशान देखे और भैंसों को सर्दी से बचाने के लिए उढ़ायी गयीं बोरियां भी वहीं पड़ी मिली। मोहल्ले में काफी खोजबीन करने के बाद जब नहीं मिलीं तो वह विघा महर्रा स्थित टोल टैक्स पर पहुंचा, जहां उसने जानकारी की तो वहां कार्यरत कर्मचारी ने बताया कि एक छोटा हाथी लोडिंग टैक्सी नम्बर यू.पी.92 ए.टी. 6875 जो कि रात में करीब 3.30 बजे यहां टोल से निकली है, उक्त गाड़ी में 2 भैंसे व एक बछड़ा था और वह आगे की ओर गया है। पीडि़त ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में देखकर अपनी भैंसों की पहचान कर ली। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने लोडिंग टैक्सी से अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।