कानपुर
चेयरमैन विजय कपूर ने पत्रकारों को क्लब की शानदार यात्रा और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : शहर के प्रतिष्ठित गैंजेस क्लब ने अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह की घोषणा की है इस महत्वपूर्ण अवसर की खुशी में मंगलवार को गैंजेस क्लब के रूबी हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया,जहां क्लब के चेयरमैन विजय कपूर ने पत्रकारों को क्लब की शानदार यात्रा और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी इस मौके चेयरमैन विजय कपूर ने सभी उपस्थित पत्रकारों का धन्यवाद करते हुए बताया कि गैंजेस क्लब लगातार बुलंदियों के शिखर को छू रहा है उन्होंने दृढ़ता से कहा कि आने वाले सालों में गैंजेस क्लब देश के शीर्ष पांच क्लबों में सम्मिलित होकर अपनी पहचान बनाएगा,क्लब के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में,20 दिसंबर को क्लब प्रांगण में एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इस अवसर पर क्लब की भव्य सजावट की जाएगी जो आकर्षण का केंद्र होगी चेयरमैन ने बताया कि क्लब को आकर्षक झालरों और फूलों से सजाया जाएगा,जो देखते ही बनेगी कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए विजय कपूर ने कहा कि सर्वप्रथम क्लब के वरिष्ठ सदस्यों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा इसके उपरांत,भारत के बहुत ही प्रसिद्ध गायक गुरदास मान का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होगा,जो शाम को यादगार बना देगा चेयरमैन विजय कपूर ने आगे बताया कि इस विशेष समारोह में केवल क्लब के सदस्य व उनके परिवारजन ही उपस्थित रहेंगे। उनके मनोरंजन के लिए क्लब प्रांगण में निम्नलिखित आकर्षक व्यवस्थाएं की गई हैं आकर्षक झूले,खेल के स्टॉल,चटपटे व्यंजनों के स्टॉल,अंत में चेयरमैन विजय कपूर ने सभी पत्रकार बंधुओं और छायाकार बंधुओं को कार्यक्रम में आने और कवरेज करने के लिए सादर आमंत्रित किया इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्लब के चेयरमैन विजय कपूर,सेक्रेटरी नवीन मल्होत्रा,निदेशक अरुण वाधवा,दिनेश आहूजा,सतदीप सिंह,गिरीश गुप्ता,मोहित अवस्थी मौजूद रहे।




