ललितपुर
रोजगार मेले का आयोजन बीस दिसम्बर को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। सेवायोजन अधिकारी ने जिले के युवाओं को अवगत कराया है कि कार्यालय एवं आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में आईटीआई परिसर में एक पिन्क रोजगार मेेले का आयोजन 20 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे किया जा रहा है। इसमें अन्य कम्पनियों प्रतिभाग कर सकती हैं। जिसमें शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई.टी.आई. में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। पिन्क रोजगार मेले में सम्मिलित होने व साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों को अपना पंजीयन रोजगार संगम पोर्टल पर जॉब सीकर के रूप में कराना होगा। पंजीयन के उपरान्त रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु इच्छित कम्पनी में अपना आवेदन भी करना होगा। रोजगार मेले के साथ ही एक दिवसीय कैरियर प्री-काउन्सिलिंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। यह भी बताया कि चयन प्रक्रिया निशुल्क है, जिसमें किसी भी प्रकार की डिपोजिट की डिमाण्ड की बात को सत्य न मानें।