भोपाल
मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने वर्ष 2026 में 18 परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर दिया
आबकारी आबकारी कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भोपाल: मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने वर्ष 2026 में होने वाली परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर दिया है परीक्षा कैलेंडर में 18 परीक्षाओं का जिक्र किया जिसमें कई बडी परीक्षाएं होनी है एमपी कांस्टेबल भर्ती,शिक्षक भर्ती वर्ग 2 और वर्ग 3 और जेल प्रहरी सहित अन्य परीक्षा होना है ईएसबी ने इस बार अब तक 10 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया है। इनमें से सिर्फ चार के परीक्षाप रिणाम जारी हुए हैं। प्रवेश परीक्षा सभी आयोजित की जा चुकी हैं। मंडल का परीक्षा कैलेंडर हर साल गड़बड़ा जाता है। इससे परीक्षा परिणाम जारी होने में भी देरी होती है। इसका असर पूरी भर्ती प्रक्रिया पर पड़ता है। वही आबकारी कांस्टेबल भर्ती 2025 का भी रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है सूत्रों की माने तो आबकारी कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक जारी हो सकता है आबकारी आरक्षक भर्ती की परीक्षाएं 9 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी एग्जाम समाप्त होते ही इसकी आंसर की भी जारी कर दी गई थी अब इसका रिजल्ट जारी होना है एमपीईएसबी ने इस भर्ती अभियान के तहत कुल 253 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं



