गोड्डा
नहीं रही मंत्री संजय प्रसाद यादव की मां, हुआ अंतिम संस्कार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की मां का निधन हो गया है। इस दु:खद खबर की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की। मंत्री ने इसे अपने जीवन का सबसे दुख:द दिन बताया और कहा कि उनकी मां अब हमेशा के लिए भगवान के चरणों में विलीन हो गई हैं।
संजय प्रसाद यादव ने अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट में मां के प्रति भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि भले ही मां का साया अब उनके सिर से उठ गया हो, लेकिन उनका स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद हमेशा परिवार के साथ रहेगा। उन्होंने ईश्वर से मां की आत्मा की शांति की कामना भी की। मंत्री ने जानकारी दी कि उनकी दिवंगत मां का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे उनके पैतृक आवास ढाका मोड़ पहुंचा। परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक अंतिम दर्शन किए। वही, दिवंगत मां का अंतिम संस्कार सुबह सुल्तानगंज घाट पर किया गया। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।




