अमेठी

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या का एक दिवसीय जनपद भ्रमण आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम आज प्रस्तावित है उक्त निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला आयोग की सदस्य प्रातः 10:30 बजे सर्किट हाउस गौरीगंज पहुंचेंगी। तदोपरांत 11 से 1 बजे तक तहसील गौरीगंज सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई करेंगी इसके पश्चात 1:30 बजे जिला अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण तदोपरांत अपराह्न 3 से 6 बजे तक कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं वृद्धाश्रम का निरीक्षण करेंगी। इसके पश्चात विकासखंड गौरीगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सराय भागमानी में चौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित होगीं। घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याएं महिला आयोग की सदस्य के समक्ष उपस्थित होकर कर सकती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button