गोड्डा

कार्यालय कक्ष में एसपी ने किया प्रेसवार्ता

ट्रैक्टर चोरी करने के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। अपने कार्यालय कक्ष में एसपी मुकेश कुमार की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी की ओर से ट्रैक्टर चोरी करने के मामले मैं आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई है। बताया गया कि विगत कुछ दिनों से पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्रांतर्गत वाहन चोरी की घटनाएं लगातार घट रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए इसके रोकथाम एवं कांड के उद्भेदन व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (मु0) गोड्डा के नेतृत्व में एक एस0आई0टी0 का गठन किया गया था। गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर छापामारी दल के द्वारा 16.12.2025 को दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम-ठाड़ी खरबा से अभिषेक कुमार उर्फ सुमित यादव को पकड़ा गया। जिसके विरूद्ध कई थानों में आपराधिक मामला दर्ज है। उक्त अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि इनका एक ट्रैक्टर चोरों का सक्रिय गिरोह है। जिनके द्वारा कई जगहों पर ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। सभी मिलकर गोड्डा जिलांतर्गत विभिन्न जगहों पर ट्रैक्टर की रेकी कर उसकी चोरी करते थे तथा चोरी गई ट्रैक्टर को 70-80 हजार रूपये लेकर बिक्री कर दे रहे थे। इनके निशानदेही पर चोरी की गई एक ट्रैक्टर/ट्रेलर बरामद की गई है तथा गिरोह में संलिप्त पांच अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनके निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई ट्रैक्टर/ट्रेलर को बरामद किया गया है। अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं चोरी की गई वाहनों की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास की जा रही है।
गिरफ्तारी अभियुक्त का नाम
1. अभिषेक कुमार उर्फ सुमित यादव, उम्र 28 वर्ष, पे0-चन्द्रशेखर यादव उर्फ धनंजय यादव, सा0-ठाड़ी खरबा थाना-सरैयाहाट, जिला दुमका।
2. प्रकाश हाँसदा, उम्र 31 वर्ष, पे0-स्व0 लिलो हाँसदा, सा0-भोरनडीहा, थाना-सरैयाहाट, जिला-दुमका।
3. दीपक कुमार यादव, उम्र 33 वर्ष, पे0-सुरेश चैधरी, सा0-ठेकचा घोंघा, थाना-जरमुण्डी, जिला-दुमका।
4. मुन्ना यादव, उम्र 33 वर्ष, पे0-प्रमोद यादव, सा0-नावाडीह, थाना-सरैयाहाट, जिला-दुमका।
5. वेद कुमार उर्फ बजरंग यादव, उम्र 29 वर्ष, पे0-अरविन्द यादव, सा0+पो0-चिलरा, थाना-सरैयाहाट, जिला-दुमका।
6. आशीष रंजन, उम्र 27 वर्ष, पे0-सुरेन्द्र प्रसाद यादव, सा0+पो0-चिलरा, थाना-सरैयाहाट, जिला-दुमका।
इनका अपराधिक इतिहास
1. अभियुक्त अभिषेक कुमार उर्फ सुमित यादव के विरूद्ध (i) सरैयाहाट थाना कांड संख्या 105/17,    धारा-143/341/342/323/324/353 भा0द0वि0 एवं (ii) कुण्डा थाना कांड संख्या 115/17, धारा-379 भा0द0वि0।
2. अभियुक्त प्रकाश हाँसदा के विरूद्ध (i). दुमका नगर थाना कांड संख्या 144/14, धारा-457/380 भा0द0वि0 (ii) दुमका नगर थाना कांड संख्या-139/14, धारा-380 भा0द0वि0 (iii) दुमका नगर थाना कांड संख्या 266/13, धारा-457/380 भा0द0वि0 (iv) दुमका नगर थाना कांड संख्या-61/14, धारा-380 भा0द0वि0 (v) दुमका नगर थाना कांड संख्या-190/13, धारा-457/380 भा0द0वि0 (vi) दुमका नगर थाना कांड संख्या-237/13, धारा-379 भा0द0वि0 (vii) दुमका (मु0) थाना कांड संख्या-03/13, धारा-379 भा0द0वि0 (viii) दुमका (मु0) थाना कांड संख्या-128/13, धारा-379 भा0द0वि0 (ix) दुमका (मु0) थाना कांड संख्या-131/13, धारा-379 भा0द0वि0।
3. अभियुक्त मुन्ना यादव के विरूद्ध जरमुण्डी थाना कांड संख्या-180/13 धारा-279/337/338 भा0द0वि0।
पुलिस ने बरामद किया सामान
1. पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या-162/25 में चोरी की गई लाल रंग का महिन्द्रा कंपनी का ट्रैक्टर एवं ट्रेलर।
2. राजाभीठा थाना कांड संख्या-12/22 में चोरी की गई लाल रंग का ट्रैक्टर।
3. राजाभीठा थाना कांड संख्या-21/25 में चोरी की गई ट्रैक्टर एवं ट्रेलर।
4. पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या-162/25 में चोरी हुए ट्रैक्टर का इंजन एवं अन्य सामान जो कटिंग कर ले जाने वाला ट्रैक्टर व ट्रेलर।
कौन कौन थे छापामारी दल में शामिल
1. श्री जे0पी0एन0 चैधरी, पुलिस उपाधीक्षक (मु0), गोड्डा।
2. पु0नि0 मधुसुदन मोदक, पोड़ैयाहाट प्रभाग, गोड्डा।
3. पु0अ0नि0 बिनय कुमार, थाना प्रभारी पोड़ैयाहाट थाना।
4. पु0अ0नि0 मुकेश कुमार, पोड़ैयाहाट थाना।
5. पु0अ0नि0 रजनीश कुमार, पोड़ैयाहाट थाना।
6. पु0अ0नि0 पप्पु कुमार, पोड़ैयाहाट थाना।
7. पु0अ0नि0 अभिनव आनंद, पोड़ैयाहाट थाना।
8. स0अ0नि0 सुबोध कुमार सिंह, पोड़ैयाहाट थाना।
9. स0अ0नि0 मनोज कुमार यादव, पोड़ैयाहाट थाना।
10. आरक्षी-534 रोबिन मुर्मू, तकनीकी शाखा, गोड्डा।
11. आरक्षी-52 अभिषेक कुमार, तकनीकी शाखा, गोड्डा।
12. पोड़ैयाहाट थाना के रिजर्व गार्ड एवं चैकिदार शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button