कानपुर

 दो दिवसीय फेस्टिवल का भव्य आयोजन होगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : शहर का प्रतिष्ठित साहित्यिक,सांस्कृतिक और कलात्मक आयोजन कानपुर लिट्रेचर फेस्टिवल इस वर्ष भी 20 और 21 दिसंबर को गौर हरी सिंघानिया इंस्टीट्यूट में आयोजित किया जा रहा है ‘इंडियन आर्ट’ की थीम पर आधारित इस दो दिवसीय फेस्टिवल में देश के जाने-माने लेखक,कवि,संगीतकार, फिल्मकार और बुद्धिजीवी शामिल होंगे फेस्टिवल डायरेक्टर डॉ. अंजलि तिवारी ने विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि फेस्टिवल का शुभारंभ 20 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के जीवन पर बनी फिल्म ‘द स्पीकिंग हैंड्स’ (निर्देशकः सुमंत्रो घोषाल) के प्रदर्शन से होगा फिल्म प्रदर्शन के बाद अभिनेता जीशान अय्यूब से उनकी अभिनय यात्रा पर रोचक संवाद होगा,शाम 5:30 बजे औपचारिक उद्घाटन के बाद,पहले दिन का समापन प्रसिद्ध संगीतकार शांतनु मोइत्रा की संगीतमय प्रस्तुति और उनके अनुभव साझा करने के साथ होगा,साहित्यिक सत्र में वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना कविता के विविध आयामों पर बातचीत करेंगे,दूसरे दिन की शुरुआत कानपुर के लेखकों और युवा रचनाकारों के लिए ओपन माइक सेशन से होगी,डिमेंशिया पर बनी कानपुर के नमन मेहरा की फिल्म ‘घुघली यादें’ और शॉर्ट फिल्म ‘दिस इज नॉट माय होम’ का प्रदर्शन किया जाएगा, लेखिका अनन्या वाजपेई और ‘द्रौपदी’ पुस्तक के लेखक उत्कर्ष पटेल से चर्चा होगी,राजनीतिक इतिहास से जुड़े सत्र में राजनीतिक विचारक सुधीन्द्र कुलकर्णी वक्तव्य देंगे,एयर मार्शल दीपेंदु चौधरी से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर महत्वपूर्ण बातचीत होगी,फेस्टिवल का समापन जावेद सिद्दीकी द्वारा लिखित प्रसिद्ध नाटक ‘गुडुम्बा’ की प्रस्तुति से होगा,थीम के तहत कानपुर यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट्स विभाग द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी,डॉ. अंजलि तिवारी ने बताया कि इस वर्ष फेस्टिवल का उद्देश्य साहित्य,संगीत,इतिहास,सिनेमा, रंगमंच और समकालीन विचारों से जुड़े विविध सत्रों के माध्यम से एक समृद्ध सांस्कृतिक मंच प्रदान करना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button