कानपुर

अब फैशन डिजाइनिंग तथा प्रोडक्शन का डिप्लोमा अब जिले में ही प्राप्त होगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : जहां दिन प्रतिदिन भारत का लेदर उद्योग विदेशों में अपनी छाप छोड़ रहा है। इसी कड़ी में कानपुर उन्नाव लेदर क्लस्टर अच्छी उत्पादकता एवं उच्च गुणवत्ता के साथ-साथ नई-नई डिजाइन डेवलपमेंट करने में आने वाली समस्याओं के लिए भारत सरकार की वित्तीय संस्था इंडिया एक्ज़िम बैंक द्वारा कानपुर उन्नाव लेदर क्लस्टर को अत्याधुनिक डिजाइन स्टूडियो का उद्घाटन कर लेदर की एमएसएमई यूनिटों को एक सौगात प्रदान की गई है। इस डिजाइन स्टूडियो का उद्घाटन इंडिया एक्ज़िम बैंक की उप प्रबंध निदेशक दीपाली अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस स्टूडियो की स्थापना भारत सरकार की एक जिला एक उत्पाद पहल के अनुसार इंडिया एक्ज़िम बैंक की ग्रासरूट्स इनिशिएटिव्स फॉर डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत की गई है। इस डिजाइन स्टूडियो से लेदर फैशन,फुटवियर तथा लेदर गुड्स क्लस्टर की एमएसएमई यूनिटों को नई-नई डिजाइन के साथ-साथ सामान्य सुविधा केंद्र से जॉब वर्क करने का लाभ भी प्राप्त होगा। इसके साथ-साथ लेदर फैशन एवं डिजाइनिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से युवकों को लेदर फुटवियर,लेदर गारमेंट्स तथा लेदर गुड्स क्षेत्र में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी (एन आई एफ टी) रायबरेली के सहयोग से डिजाइनिंग तथा प्रोडक्शन के क्षेत्र में डिप्लोमा कोर्स भी संचालित किए जाएंगे। डिजाइन स्टूडियो के संचालन से फैशन तथा डिजाइनिंग में रुचि रखने वाले युवक-युवतियां को दिल्ली, मुंबई,चेन्नई आदि शहरों की तर्ज पर अब फैशन डिजाइनिंग तथा प्रोडक्शन का डिप्लोमा अब जिले में ही प्राप्त हो जाएगा। जिससे इंडस्ट्री को योग्य डिजाइनर तथा प्रोडक्शन सुपरवाइजर भी प्राप्त होंगे। इसके लिए आज से केएलसी परिसर में एडमिशन की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। इस डिजाइन स्टूडियो में शू मास्टर सॉफ्टवेयर,कैड कैंम,3डी  प्रिंटर,3डी लास्ट स्कैनर, मैटेरियल स्कैनर,एंब्रॉयडरी मशीन के साथ-साथ विभिन्न अत्याधुनिक मशीनों तथा तकनीकी से नई-नई डिजाइन बनाने में सहायता प्राप्त होगी। इससे कानपुर लेदर क्लस्टर की  लगभग 2500 से अधिक एमएसएमई यूनिटों को सीधे लाभ प्राप्त होगा। यह क्लस्टर लगभग दो लाख परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करता है। क्लस्टर का कारोबार लगभग 9000 करोड़ रुपए है। इसका अधिकांश राजस्व निर्यात से प्राप्त होता है। डिजाइन डेवलपमेंट तथा प्रोटोटाइप का ज्यादा कार्य अभी तक एमएसएमई यूनिटों द्वारा चेन्नई पांडिचेरी मे एटेलियर्स कोटिन, डीक्यू लैब्स मुंबई,लेजर स्टूडियो मुंबई आदि पर निर्भर था। लेकिन इस स्टूडियो के निर्माण से यह सभी कार्य आसानी से क्लस्टर में ही संभव हो जाएंगे। इस मौके पर केएलसी तथा एलएसएससी के अध्यक्ष मुख्तारुल अमीन,चर्म निर्यात परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जालान,चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद कमाल ईराकी,केएलसी के डायरेक्टर राकेश सूरी,चर्म निर्यात परिषद चेन्नई के कार्यकारी निदेशक आर सेलवम, एफडीडीआई के प्रबंध निदेशक विवेक शर्मा,ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री कानपुर के सीजीएम डॉ अनिल रागा तथा अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button