गोड्डा

जिलाध्यक्ष के लिए रायसुमारी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गुप्त मतदान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा जिला के जिला अध्यक्ष के चयन हेतु पार्टी के प्रदेश निर्देशानुसार द्वारा भाजपा पार्टी कार्यालय में रायसुमारी किया गया। बताया कि जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं प्रदेश समिति के सदस्य एवं प्रतिनिधि, पूर्व विधायक, सांसद एवं अन्य लोगों ने अपनी-आप की राय सुमारी के माध्यम से नाम लिखकर भेजने का काम किया। राय सुमारी हेतु प्रदेश द्वारा नियुक्त प्रभारी पूर्व सांसद लातेहार बृजमोहन राम, डॉ संजय सिंह, रीता चौरसिया की उपस्थिति में राय सुमारी संपन्न हुआ। साथ में सभी पदाधिकारी ने मुख्य रूप से  वर्तमान जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, सुभाष चंद्र यादव, देवेंद्र नाथ सिंह, मुरारी चौबे, देवेंद्र नाथ सिंह, अजय कुमार साह, मुरारी चोबे के पक्ष में अपनी अपनी गुप्त मत दिया। मौके पर अजीत सिंह, कृष्ण कन्हैया, गजाधर सिंह, शिवेश वर्मा, सूरज सिंह हीरा लाल यादव, विनोद भगत, आशीष यादव, जीतू सिंह, रोहित वर्मा, जयप्रकाश सिंह, सोनू झा, सोनू सिंह, नितेश सिंह, डॉली गुप्ता, अनीता सोरेन, लक्ष्मी चक्रवर्ती, लीलसी हेंब्रम, रविंद्र टुडू, बम भोली पांडे, अशोक यादव, उमेश पासवान सहित सैकड़ो थे। जिसमें कुल 61 मतदाताओं ने गुप्त मतदान जिलाध्यक्ष हेतु किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button