क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रधान संघ अध्यक्ष ने 21 हजार का दिया सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संग्रामपुर अमेठी। चंडेरिया क्रिकेट कप के नौवे दिन बृहस्पतिवार को संग्रामपुर प्रधान संघ अध्यक्ष व धौरहरा ग्राम प्रधान संजय सिंह उर्फ मुन्ना ने प्रतियोगिता के पहले सुपर फाइनल मैच का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वही क्रिकेट प्रतियोगिता की आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिस प्रकार क्षेत्र के गूंजीपुर निवासी प्रशांतवीर ग्रामीणांचलों किक्रेट टूर्नामेंट प्रतियोगिताओं से आईपीएल तक का सफर तय कर 14.20 की नीलामी के बाद आज अपने मां-बाप और जिले का नाम रोशन किए हैं यह इन्हीं क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिताओं की बदौलत संभव हुआ है। उन्होंने आयोजक समिति का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 21000 रूपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस दौरान शैलेंद्र सिंह डंपी, दीपक सिंह, रिंकू सिंह बाबा, अंकित सिंह, चंडेरिया प्रधान तुफैल खान के साथ आदि लोग उपस्थित रहे।

