मथुरा

महंत नृत्यगोपाल दास ने दिया निर्माण की संभावनाओं का संकेत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने वृंदावन में भेंट की। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को लेकर दोनों के बीच गहन मंत्रणा हुई। महंत नृत्यगोपाल दास ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को पुनः प्राप्त करने के लिए चल रहे संघर्ष की सराहना करते हुए न्यास अध्यक्ष को आशीर्वाद प्रदान किया और मंदिर निर्माण की संभावनाओं का संकेत देते हुए हाथ उठाकर विश्वास भी जताया। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनवरी 2024 में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य द्वार से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई थी। अब तक 9 से 10 करोड़ लोग इस अभियान से जुड़कर अपना समर्थन दे चुके हैं। उन्होंने जानकारी दी कि शाही ईदगाह मस्जिद केस की अगली सुनवाई 12 सितंबर को निर्धारित है। न्यास अध्यक्ष ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कार्य किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, स्पेन सहित कई देशों में कमेटियों का गठन हो चुका है। साथ ही देशभर में हिंदू चेतना यात्राएं आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जागरूकता और एकजुटता को मजबूत करना है। महेंद्र प्रताप सिंह ने सभी सनातन अनुयायियों से आह्वान किया कि वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान में सक्रिय सहभागिता करें और आने वाले मंदिर निर्माण आंदोलन को सशक्त बनाएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button