ललितपुर

ठण्ड में फॉग को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

सड़क पर सुरक्षित चलें, यातायात नियमों व संकेतों का करें पालन : आलोक तिवारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। वर्तमान में पड़ रही ठण्ड और सुबह-शाम लग रहे कोहरे के मद्देनजर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एसपी मो.मुश्ताक के आदेश, एएसपी कालू सिंह व सीओ यातायात के निकट पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा है। इसके लिए सर्दी और कोहरे के मौसम में सुरक्षित यात्रा हेतु यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों के लिए विशेष यातायात एडवाइजरी जारी की है, जिसमें गति एवं सुरक्षित ड्राइविंग, सड़क पर निर्धारित गति में ही वाहन चलाएं। यातायात संकेतों को दृष्टिगत रखते हुए ब्लैक स्पॉट/दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। अपनी लेन में ही वाहन चलाएं (एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन/कंटेनर अपने बाएं, हल्के मध्यम वाहन मध्य में व ओवरटेक करने वाले वाहन दाहिने से), राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहन सदैव अपने बाईं लेन में ही चलाएं, ओवरटेक सदैव दाहिने से और सुरक्षित तरीके से करें, ओवरटेक करने से 100 मीटर पहले इंडिकेटर अवश्य दें, विपरीत दिशा में वाहन न चलाएं, ये स्वयं के साथ साथ अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरनाक है, नींद, थकान व नशे की हालत  में वाहन  न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन/इयरफोन का प्रयोग न करें, वाहन की लाइट लो बीम पर रखें, दृश्यता अत्यधिक कम होने की स्थित में लेन मार्किंग (सफेद पट्टी) के सहारे वाहन चलाएं, फाग लाइट और डीफागर का प्रयोग करें, कोहरे की स्थित में वाहन का म्यूजिक सिस्टम बंद रखें और मोबाइल न चलाएं ताकि अन्य वाहनों का हॉर्न सुनाई पड़े, दो पहिया वाहन चलाते समय ड्राइवर और राइडर अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करें, अन्य वाहन चालक अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाएं।
वाहन से संबंधित सुरक्षा प्रावधान
मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाएं व सवारी वाहनों में माल न रखें। तीन पहिया/ऑटो/टेम्पो में केवल मानक संख्या (1+3/ 1+6) में ही सवारी बैठाएं। सभी वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगाएं। कोहरे की स्थित में सुनिश्चित करें कि आपके वाहन की फाग लाइट  ठीक हो। व्यायसायिक वाहनों में अग्निशामक यंत्र जरूर हों। वाहनों के ब्रेक/क्लच आदि की नियमित जांच कराते रहें। किसी भी आकस्मिक स्थित में 112 डायल करें।
एम्ब्युलेंस को प्राथमिकता से दें रास्ता
यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने सभी वाहन चालकों से आह्वान किया है कि सड़क पर चल रहे एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें, आपकी जागरूकता, आपकी संवेदनशीलता और आपकी त्वरित प्रतिक्रिया किसी के अनमोल जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button