छिंदवाड़ा

शासकीय माध्यमिक शाला पिपरियाखाती में 60 छात्रों को गर्म स्वेटर का वितरण किया गया l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

छिन्दवाड़ा l स्कूल शिक्षा विभाग के विद्यालय उपहार योजना के तहत जिला के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस.बघेल के मार्गदर्शन में उपहार योजना विद्यालयों में संचालित हो रही है। राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक व सचिव टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद राकेश कुमार मालवीय,ने बताया कि एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला पिपरियाखाती में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आर.के. बघेल के मुख्य आतिथ्य, संकुल प्राचार्य चाँद महेश कुमार रघुवंशी, संकुल प्राचार्य के.पी. डेहरिया, सोसाइटी अध्यक्ष पोहपसिंह वर्मा, ग्राम पटेल मदन पाल, संतोष पाल की उपस्थिति में 60 छात्रों को गर्म स्वेटर का वितरण किया गया l सर्वप्रथम अतिथियों ने माता सरस्वती का पूजन किया, इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने सभी का अभिनंदन किया गया । योग प्रभारी परमाल सिंह ठकरिया ने सोसाइटी के कार्यो को उल्लेखित किया । मालवीय ने शिक्षा-समाज- पर्यावरण के लिए जनमानस को आगे आकर सहयोग करने का आव्हान किया । अपने उद्बोधन में बघेल व रघुवंशी ने पालकों से कहा कि आप विद्यालय परिवार के सदस्य है l अतः छात्र हित में आप स्कूल से जुड़ें। इस अच्छे कार्य के लिए आभार शिवराज सिंह रघुवंशी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य अभिषेक रघुवंशी, जनशिक्षक तिलकराज शेंडेजी, जयनाथ चौरे, चंद्रशेखर मराठा, शिक्षकगण अशरफ खान, रामसिंह पंचेश्वर, रघुनाथ वर्मा, जोगिलाल भलावी, मेघेन्द्र उइके, राजकुमार भलावी, स्वेता चौरसिया, भरतराम मसराम, ममता मसराम,उपस्थित थे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button