ललितपुर

कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव

सरकार कर रही है ईडी का दुरूपयोग : जिलाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला व नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश अनुसार जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय का घेराव किया किया, जिस सभी कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित हुए तथा भाजपा कार्यालय का घेराव करते हुए कांगेसियों ने केन्द्र सरकार के विरोध में भारी नारेबाजी की तथा भाजपा की नीतियों का विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दुर्भावना से ग्रस्त होकर यंग इण्डिया को लेकर ई.डी. की कार्यवाही की गई, जिसका मामला न्यायलय में चल रहा था। न्यायलय ने अपना फैसला देते हुए सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी ने दुर्भावना से ग्रसित होकर दायर आरोप पत्र अवैध पाया है। अदालत कहा कि ई.डी. की कार्यवाही उसके क्षेत्र अधिकार के बाहर व अवैध है। यह मामला मनी लानड्रिग का भी नहीं है, सम्पति का भी कोई हस्तारण नहीं हुआ। यह सभी आरोप निराधार व राजनीति की दुर्भावना से प्रेरित है। न्यायालय के आदेश से केन्द्र सरकार व भाजपा के मंसूबे सारे देश के सामने वे- नकाब हो गए है। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व सत्य व भारतवासियों के अधिकारों को लडऩे के लिए प्रतिबद्ध है। हमें कोई डरा नहीं सकता क्योंकि हम सत्य के लिए लड़ते है। मोदी सरकार की बदनियत और गैर कानूनी तरीके की न्यायलय ने पोल खोल रख दी है। घेराव के दौरान नगराध्यक्ष रामनरेश दुबे, नेहा तिवारी, शशिकांत दीक्षित, रामभरोसे कुशवाहा, रामसिंह यादव, मुकेश रजक, मोहन कुशवाहा, राहुल सेन, पप्पू तिवारी, प्रेमशंकर गुप्ता, मुकेश कुशवाहा, रामकुमार अहिरवार, बॉबी राजा, मु.इमरान, मु.असलम आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button