पाकुड़

लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू क्रिसमस गैदरिंग में हुए शामिल

Littipara MLA Hemlal Murmu attended the Christmas gathering

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू शुक्रवार को गुम्मामोड़ स्थित फातिमा उच्च विद्यालय, मंजिराबड़ी में आयोजित क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रोमन कैथोलिक चर्च, मंजिराबड़ी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक के आगमन पर स्कूली बच्चों ने पारंपरिक सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत गीत प्रस्तुत करने के साथ ही पैर धोकर और फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विधायक श्री मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों ने ड्रामा, नृत्य और गीतों के माध्यम से यीशु मसीह के जन्म का संदेश प्रस्तुत किया। विधायक ने विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों को क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान देने और अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा भी दी। क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू, उपाध्यक्ष रंजन साह, प्रखंड सचिव सुलेमान हांसदा, कुबराज बेसरा, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर रोशनी टोप्पो, सिस्टर इनदो केरकेट्टा, शिक्षक-शिक्षिकाएं शालोमी मुर्मू, महेश मरांडी, सुनील मरांडी, मरियम हांसदा, दीपा कुजूर, सुरीन हांसदा सहित हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button