बाराबंकी

पैरेंट्स काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। दिव्यांग बच्चों के उन्मुखीकरण के लिए शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय उधौली में पैरंटस काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
उल्लेखनीय हो कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार दिव्यांग बच्चो को मुख्य शिक्षा से जोड़ने के लिए अभिभावकों के साथ बैठक किये जा रहे हैं जिसके क्रम मे शुक्रवार को समेकित शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के उन्मुखीकरण बैठक पूर्व प्राथमिक विद्यालय उधौली परिसर में तृतीय पैरंटस काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार ने अभिभावकों से अपील कर कहा कि अपने दिव्यांग बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय जरूर भेजें।दिव्यांग बच्चों के अंदर विलक्षण प्रतिभाएं होती है। जिसको नजर अंदाज नही किया जा सकता है। विकास खण्ड के दिव्यांग बच्चों व अभिभावकों ने पैरेंटस काउंसलिंग में प्रतिभाग कर बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र की उपयोगिता एवं लाभ एस्कार्ट, स्टाइपेंड,मेजरमेन्ट कैम्प व मेडिकल असेसमेंट कैम्प,इन लार्ज प्रिंट बुक,लार्ज प्रिंट बुक, ब्रेल बुक,पीडब्ल्यू डी एक्ट के बारे में स्पेशल एजुकेटर कमलेश कुमार से जानकारी हासिल की।स्पेशल एजुकेटर एकता सक्सेना ने बच्चों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और दिव्यांगता सम्बंधी जानकारी पर विस्तृत परिचर्चा की ।
इस मौके पर प्रधानाध्यापिका अरुण लता, संतोष दीक्षित, सीमा, स्वेता, मधुलिका सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button