ललितपुर
साप्ताहिक परेड की एसपी ने ली सलामी, किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। एसपी मो.मुश्ताक ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। एसपी ने उपरांत रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में निर्माणाधीन साइबर क्राइम थाना का निरीक्षण कर, सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड की ड्रिल, अनुशासन, ड्रेस कोड तथा तालमेल की गुणवत्ता का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। तत्पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन्स में स्थित विभिन्न शाखाओं में शस्त्रागार, परिवहन शाखा, भोजनालय, क्वार्टर गार्ड, कैन्टीन, कन्ट्रोल रुम, वर्दी स्टोर आदि का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं संसाधनों की स्थिति की समीक्षा की गई। एसपी ने डायल-112 के पीआरवी वाहनों निरीक्षण कर वाहनों की साफ-सफाई, संचार उपकरणों वायरलेस सेट, जीपीएस ट्रैकर, टैब/मोबाइल की कार्यशीलता एवं अन्य आपातकालीन उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई। पीआरवी स्टाफ को आमजन के प्रति संवेदनशील, संयमित एवं सेवा भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। त्वरित रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। एसपी ने अर्दली रूम का आयोजन किया, जिसमें रिजर्व पुलिस लाइन्स की विभिन्न मदों के रजिस्टरों अवलोकन कर विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाहियों, शिकायतों तथा लम्बित पत्रावलियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया। परेड में शामिल पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं को सुनकर, सम्बन्धित को अविलम्ब निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। एसपी मो.मुश्ताक ने मेस के निरीक्षण में मीनू के अनुसार साफ एवं स्वच्छ तरीके से तैयार किये गये। भोजन की गुणवत्ता जांचकर, मेस मैनेजर कां.रंजीत कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्साहवर्धन हेतु 500 रुपये की नगद धनराशि के पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पाली सुनील कुमार व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।