शिक्षक अभिभावक बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बच्चों का समग्र विकास माता-पिता/ अभिभावक एवं शिक्षक की सम्मिलित प्रयास के द्वारा ही संभव है। समग्र शिक्षा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति इस बात पर जोर दिया गया है, बच्चों के सीखने की क्षमता विकास में माता-पिता एवं अभिभावक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस भूमिका को बेहतर करने के लिए विद्यालयों और समुदाय का आपस में जुड़ाव आवश्यक है ।
सांसद प्रतिनिधि दिप्पू अग्रवाल ने कहा की माता-पिता एवं अभिभावक का समय-समय पर विद्यालयों में चल रहे बेहतर प्रयासों को जानना एवं बच्चों की शिक्षण क्षमता के स्तर के विषय पर, शिक्षक से चर्चा करना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। छात्रों का नामांकन, नियमित उपस्थिति, लर्निंग गैप को कम करने हेतु माता-पिता की सकारात्मक पहल हेतु नियमित रूप से अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजन किया जाना अति आवश्यक है । स्कूल प्रांगण में संसद मद से स्कूल में फेबर ब्लॉक बिछवाने का काम किया जा रहा है जिससे स्कूल का सुंदरता बढ़ेगी !
इसी उद्देश्य को देखते हुए आज उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरई में विद्यालय प्रांगण में अभिभावक और शिक्षक बैठक संपन्न किया गया। शिक्षक अभिभावक बैठक की अध्यक्षता, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती सुनैना देवी द्वारा की गई। बैठक का संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव कुमार गोस्वामी द्वारा किया गया। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य गण, विद्यालय में कार्यरत शिक्षकगण तथा छात्र छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभावकगण उपस्थित हुए। बैठक में बेहतर रेल मासिक परीक्षा एवं प्रयास कार्यक्रम के तहत सत प्रतिशत उपस्थित होने वाले छात्राओं को विद्यालय प्रधानाध्यापक के द्वारा कलम एवं कॉपी देकर के सम्मानित किया गया। बैठक में उपस्थित अभिभावक नकुल प्रसाद अग्रवाल, जयलाल महतो, सुनीता देवी ,संतोष कुमार, विजय महतो, प्रेम शंकर मालती देवी, देवंती देवी, शकुंतला देवी, घनश्याम पांडे अमित महतो, कुशल महतो तथा अन्य अभिभावक एवं माता पिता उपस्थित हुए।




