बरेली

21 दिसंबर को होगा 20वां विशाल चित्रांश समागम एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा 20वां विशाल चित्रांश समागम, कायस्थ वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 21 दिसंबर को प्रातः मनोहर इंटर कॉलेज, नैनीताल रोड, बरेली के प्रांगण में किया जाएगा। इसकी जानकारी महासभा के जिला अध्यक्ष एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी राकेश कुमार सक्सेना ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।
राकेश कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन वृहद स्तर पर किया जा रहा है, जो विशेष रूप से आज की युवा पीढ़ी को समर्पित रहेगा। उन्होंने बताया कि अब तक सम्मेलन के लिए 350 से अधिक बायोडाटा प्राप्त हो चुके हैं, जो न केवल बरेली जनपद बल्कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ मध्यप्रदेश, पंजाब एवं उत्तराखण्ड जैसे राज्यों से भी आए हैं।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले चित्रांश समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर नगर निगम के महापौर चि. डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव होंगे। वहीं अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं चित्रांश बंधु कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम को तीन सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम सत्र में चित्रांश समागम, द्वितीय सत्र में सम्मान समारोह तथा तृतीय सत्र में युवक-युवतियों का वैवाहिक परिचय कराया जाएगा। इसके पश्चात लकी ड्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान अनूप कुमार सक्सेना, प्रदीप कुमार सक्सेना, रवि जौहरी, पंकज सक्सेना, संदीप सक्सेना ‘गुड्डू’, दीपक सक्सेना, कमल भारती, सुधीर सक्सेना, सत्य प्रकाश, विकास चित्रांश, रुपम जौहरी, प्रियांक सक्सेना, अलंकार सक्सेना सहित महिला संभाग से प्रतिभा जौहरी, ममता जौहरी, नीलम रानी, अलका सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button