Uncategorized

साहिबगंज में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे,काटरगंज में पंकज मिश्रा ने किया भव्य पंडाल का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर काटरगंज स्थित पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने फीता काटकर किया।इस दौरान उन्होंने नारियल फोड़कर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।इस पावन अवसर पर पंकज मिश्रा ने मां दुर्गा से देश,झारखंड सहित साहिबगंज वासियों की सुख-समृद्धि,उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की।कार्यक्रम में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार,नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान,पूजा समिति के अध्यक्ष विमल यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।वही श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर एसडीपीओ सुशील कुमार और जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।पूजा पंडाल में भक्तिमय माहौल और मां दुर्गा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।काटरगंज समिति के अध्यक्ष विमल यादव ने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे मेले में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर जगत जननी का आशीर्वाद प्राप्त करें।उन्होंने आगे कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था,श्रद्धा और सनातन संस्कृति का प्रतीक है,यह पावन पर्व आपसी सौहार्द,सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है।वही मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button