धनबाद

कतरास राजस्थान धर्मशाला में लायंस क्लब कतरास के तत्वाधान में नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का किया गया आयोजन

An eye check-up and operation camp was organised under the aegis of Lions Club Katras at Katras Rajasthan Dharamshala.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। कतरास स्थित राजस्थानी धर्मशाला में रविवार को लायंस क्लब कतरास तथा एल सी आर एन खरकिया आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मोतियाबिंद जांच तत्पश्चात ऑपरेशन शिविर राजस्थानी समाज भवन कतरास हटिया में लगाया गया | एल सी आर एन खरकिया आई हॉस्पिटल का 1019वा एवं लायंस क्लब कतरास का 4था कैंप है।जिसका विधिवत उद्घाटन लायंस क्लब ऑफ कतरास के अध्यक्ष डॉ वी एन चौधरी तथा एडमिनिस्ट्रेटर डॉ उमाशंकर ने संयुक्त रूप से किया |कैंप में एल सी आर एन खरकिया आई हॉस्पिटल के डॉक्टर सूर्यकांत तथा उनकी टीम ने करीब 215 मरीजों का जांच किया जिसमें 44 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। चयनित सभी मरीजों को मोतियाबिंदऑपरेशन के लिए एल सीआर एन खरकिया आई हॉस्पिटल चिरकुंडा भेजा जाएगा।
कार्यक्रम में लायंस क्लब कतरास के सचिव डॉक्टर स्वतंत्र कुमार ,सह कोषाध्यक्ष मधुमाला ,विष्णु प्रसाद चौरसिया ,अंजनी देवी, महेश अग्रवाल ,समीर जायसवाल, सुरेश रजक ,संजय अग्रवाल ,विवेक सिंहा, राजकुमार प्रसाद ,प्रतीक मिश्रा , निमेष ठक्कर,कृष्ण कन्हैया राय, विभूति सिंह ,डी एन चौधरी अचिंतो कुमार बोस, तथाअतिथि के रूप में विवेक प्रकाश सक्रिय रूप से मौजूद रहे |सभी ने कैंप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एलसीआरएन खरकिया आई हॉस्पिटल चिरकुंडा के तरफ से निलंजन चंद्र,पीयूष राय,श्रीकांत बनर्जी, संतोष गोरी,संदीप मंडल, काजल कुंभकार, मतीन अंसारी, बबीता रेखा शांति देवी,आजाद खान आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button