लखनऊ
स्वर्ण समाज की मांग आर्थिक आधार पर लागू किया जाये आरक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लखनऊ। लखनऊ इंजीनियर भवन में ब्राह्मण समाज द्वारा आरक्षण व एस सी एस टी एक्ट के विरोध में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया सर्वप्रथम ग्वालियर से आये मुख्य अतिथि अनिल मिश्रा , पूर्व न्यायाधीश सीबी पांडेय व विशिष्ट अतिथि आंनद स्वरूप महाराज विशिष्ट अतिथि सरदार दिनेश सिंह एल एल एम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व न्यायाधीश सीबी पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज को सक्रिय भूमिका में आना ही होगा नहीं तो हमारे बच्चों का भविष्य बहुत अंधकार में है हमें इस आरक्षण का पुरजोर विरोध करना होगा और सरकार से इसको आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग उठानी होगी दूसरा जो लोग आज इस आरक्षण की मलाई दो चार जातियां ही खा रही है उनके अलावा अन्य जातियों को भी समझाना होगा कि तुम्हारे आरक्षण का अधिकार तुम्हारे अपने ही छीन रहे हैं और तुम वंचित रह जा रहे हो यानी हमें भी डिवायड एंड रुल पर चलना होगा तभी हम कामयाब होंगे
अंत में मुख्य अतिथि अनिल मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरक्षण पर कहा कि ये आरक्षण मात्र 10 वर्ष के लिए लागू किया गया था और यह प्रावधान दिया गया था कि 10 साल बाद इसकी समीक्षा की जायेगी और यदि समीक्षा के दौरान इसकी आवश्यकता नहीं होगी तो इसको बंद कर दिया जाएगा परंतु आज तक किसी सरकार ने वोट बैंक की खातिर न इसकी समीक्षा की न इसे बंद किया और आरक्षण निरंतर चला आ रहा है उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया कि हमें इसका विरोध करना है चाहें हमें इसके लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़े उससे भी हम पीछे नहीं हटेंगे अनिल मिश्रा ने बताया कि मेरे ऊपर भी द्वेश भावना के प्रति काफी मुकद्दमे लगा दिए गए हैं परंतु मैं डरने वाला नहीं हूं स्वर्ण समाज का साथ चाहिए मैं डटा रहूंगा।
कार्यक्रम में आंनद स्वरूप महाराज, सरदार दिनेश सिंह एल एल एम, शीतला प्रसाद पाण्डेय, अशोक कुमार शर्मा, मृत्युंजय तिवारी, त्रिभुवन शर्मा, रागनी शर्मा , सतीश चतुर्वेदी, एस पी नेथानी, वीके धस्माना, एस के पांडेय, सीमा पांडेय, बाल ब्रह्मचारी सहित भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।




