दिल्ली रामलीला मैदान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के साथ “वोट चोर–गद्दी छोड़” रैली में धनबाद से 500 कार्यकर्ताओं की भागीदारी
500 workers from Dhanbad participated in the "Vote Chor-Gaddi Chhod" rally at Delhi Ramlila Maidan along with Congress District President Santosh Singh.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित “वोट चोर–गद्दी छोड़” महारैली में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में करीब पाँच सौ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मताधिकार किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिक का सबसे बड़ा अधिकार है। यह ऐसा अधिकार है जिसमें अमीर और गरीब, शक्तिशाली और कमजोर—सभी बराबर होते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार अपने प्रशासनिक तंत्र और संस्थाओं का दुरुपयोग कर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है, जिससे आम नागरिक के वोट के अधिकार पर खतरा उत्पन्न हो गया है। सिंह ने कहा कि देश के जननेता आदरणीय राहुल गांधी जी लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए “वोट चोर–गद्दी छोड़” अभियान चला रहे हैं। इस मुहिम के तहत देशभर में जनता अपने मताधिकार की रक्षा के लिए संगठित होकर सड़कों पर उतर रही है। रामलीला मैदान में आयोजित इस विशाल रैली में पाँच लाख से अधिक लोगों की मौजूदगी ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि देश की जनता अब जाग चुकी है और वोट चोरी के सहारे सरकार नहीं बनने देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। कार्यक्रम में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से धनबाद जिला कांग्रेस के रमेश जिंदल, क्यूम खान, दिनेश यादव, मंटू दास , शाहीद कमर , ईरफान खान, नवीन सिंह, बाबू अंसारी,आशिफ रजा, सरफराज आलम, अछयवर प्रसाद , अख्तर खान गुडडू भगवान दास, जय प्रकाश चौहान, शाहील खान, प्रदीप पांडेय, बिनोद शर्मा, गोपाल कृष्ण चौधरी, देवेंद्र कुमार, गंगा बाल्मिकी, शशी नाथ तिवारी, योगेश रजक, भोला सिंह, देवेंद्र पासवान श्याम कुमार साव, राजा अंसारी, मनोहर दास , फैज अहमद, अकिव जावेद, अनू पासवान, मिस्टर खान, कृष्णा पटेल, नितू देवी, निखत प्रविण, मिना देवी, प्रदीप मुर्मू उपस्थित रहे।



