बरेली

एमजीआरयूपी में इंजीनियरिंग, फार्मेसी व डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाएं दो जनवरी से

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से शनिवार को बीटेक, बीफार्मा एमटेक, एमफार्मा, एमटेक+पीएचडी, एमएससी, एमसीए (एप्लाइड फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ) व डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी गई है। ये परीक्षाएं दो जनवरी से 19 जनवरी तक होंगी। जिसके तहत मुख्य परीक्षा और बैक के दो घंटे की परीक्षा सुबह दस से 12 बजे तक होगी। तीन घंटे की परीक्षा का समय दस बजे से एक बजे तक रखा गया है। दूसरी पाली में होने वाली परीक्षाओं का समय दोपहर दो से चार बजे तक रखा गया है, तीन घंटे का पेपर दो बजे से पांच तक होगा।
इंजीनियरिंग कोर्स में केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्निकल (सीएसआईटी) इलेक्ट्रॉनिक एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग की परीक्षाएं 2 जनवरी से होगी। वहीं पीजीडीसीए, बीफार्मा एमफार्मा फार्मास्यूटिक्स, एमफार्मा फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, एमफार्मा फार्माकोलॉजी की परीक्षा भी दो जनवरी से शुरू हो रही है।
नोडल अधिकारी बने प्रो. पीबी सिंह
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा के लिए डीएसडब्ल्यू के डीन प्रो. पीबी सिंह को विश्वविद्यालय की ओर से नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा विवि की अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण के लिए एक नई समिति का गठन किया है जिसमें प्रो.यतेंद्र कुमार को अध्यक्ष, संपर्क अधिकारी प्रो. जेएन मौर्या, आचार्य प्रो. तूलिका सक्सेना, सह आचार्य डॉ. राम केवल, प्राचार्य स्नातक व स्नातकोत्तर प्रो. दुष्यंत कुमार, समन्वयक एससी एसटी सेल डॉ. एचके सिंह को बनाया गया है। इस समिति का गठन लंबे समय के बाद हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button