नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। एक हिस्ट्रीशीटर अपरानी ने पत्रकार को धमका कर अवैध मांग की। और मांग पूरी न हो पाने पर उनके प्लाट से बेदखल करने और जान से मारने की धमकी दी। पत्रकार की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। पत्रकार रवीन्द्र दिवाकर ने एक प्रार्थनापत्र प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली ललितपुर को देकर बताया कि उनका का एक प्लॉट मोहल्ला घुसयाना में बयाना नाला के पास स्थित है। जिसकी चौड़ाई व लम्बाई 35 गुणा 60 फीट है। जिसे प्रार्थी ने 14 दिसम्बर 2017 को जगदीश यादव से पंजीकृत बैनामा के माध्यम से क्रय किया था। जिसका दाखिल-खारिज प्रार्थी के पक्ष में है। यह वर्ग-1 संक्रमणीय भूमिधरी का प्लाट भूखंड संख्या- 4768 में स्थित है जिसकी चौहद्दी पूर्व में सर्वश्री नीलेश, अनुपम, रविन्द्र सिंंह व सेठ आदि के भवन निर्मित हैं। पश्चिम में मंदिर श्रीहनुमानजी महाराज का रास्ता, उत्तर में आशीष जैन का मकान और दक्षिण में आम रास्ता बादहू बयाना नाला है। इस पर सन 2017 से प्रार्थी द्वारा बनवाई गयी खंडा बाउंड्री निर्मित है। यह कि 21 दिसम्बर 2025 को जब वह अपने प्लाट को सुरक्षित करने के लिये पत्थर बाउंड्री बनवा रहा था कि तभी झांसीपुरा निवासी हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर फुल्ला पुत्र देवेन्द्र अहिरवार एवं बाबूलाल अहिरवार, झगड़ू दादा का नाती दीपेश अहिरवार आदि मौके पर आ गये और निर्माण के एवज में अवैध धन की मांग करने लगे। उन्होंने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर पत्रकार की लेबर को भगा दिया और उनके प्लॉट में घुसकर प्रार्थी पर भी हमलावर होकर मां बहिनों की गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी दी। जिससे पत्रकार भयभीत हो गया है और उनका काफी नुकसान हुआ है। और प्रार्थी को जान माल का खतरा है। पीडि़त पत्रकार ने शिकायत दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करते हुये पुलिस अभिरक्षा में प्रार्थी का निर्माण कार्य कराये जाने की माँग की। साथ ही आरोपी हिस्ट्रीशीटर से सुरक्षा की माँग भी की। कोतवाली प्रभारंी नरेन्द्र सिंह ने कार्यवाही का भरोसा दिया है।